

रतलाम । शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंआ, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ संचालित किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा अभियान अंतर्गत निकाय स्वामित्व की कैलाशमान बावड़ी में आज 17 अप्रैल को विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता करना है। अभियान दौरान बावड़ी में जमी गंदगी, एवं अन्य कचरे को हटाया गया। नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि जल स्त्रोतों में कचरा न डाले और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करे।
अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनम मोहम्मद युसुफ कड़पा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चन्द्रशेखर सोनिस, नगर पालिका स्वास्थ्य सभापति श्रीमती यास्मीन इमरान कबाड़ी, जलकार्य सीवरेज सभापति श्री मो. मुस्तकीम मन्सूरी, नपा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री लोकेश कुमार विजय, पार्षद प्रतिनिधिश्री दशरथ कसानिया, जलप्रदाय सुपरवाईजर श्री फतेहलाल, सफाई दरोगा श्री मांगीलाल वाघेला, श्री नन्दलाल धाकड़, श्री दिनेश धाकड़ सहित नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान में अपनी सहभागिता की।