आयंबिल तप आराधिका अरुणप्रभाश्री म.सा का नगर प्रवेश

रतलाम 18 अप्रेल। श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय आयंबिल तप आराधिका तप चक्रेश्वरी अरुणप्रभाश्री जी म.सा,  शतावधानी गुरुकीर्ति मसा, बाल साध्वी गुरू निधि मसा, तपज्योति अरुणकीर्ति जी मसा आदि ठाना 04 नागपुर से ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न करके रतलाम नगर में दी वे 19 अप्रेल को पधार रहे है। आपका वर्ष 2022 का रतलाम नगर का ऐतिहासिक चातुर्मास हम सब के मस्तिष्क पटल पर अंकित है। 19 अप्रैल रविवार को महासती जी बाजनखेड़ा से रतलाम नीमचौक स्थानक पर पधारेंगे ।
श्रीसंघ ने समस्त श्रावक श्राविकाएं, युवा और बच्चे उनकी अगवानी करने का आव्हान किया है। रविवार सुबह ठीक 7.15 पर  महासतिया जी की अगवानी  नगर निगम चौराहे पर की जाएगी । ज्ञात रहे कि महासतीजी के कल लगातार 472 आयम्बिल होने वाले है ।
मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की कितना अद्भुत समागम देखने के आप साक्षी बनेंगे क्योंकि दृढ़ संयमी मालव कीर्ति कीर्तिसुधा मसा आदि ठाना 04 नीमचौक में विराजमान है उनके प्रवचन प्रातः 09 से 10 बजे तक लगातार चल रहे है। दो महान सतियों का मिलन समागम होगा।

Play sound