अक्षय तृतीया के सर्वोत्तम मुहूर्त पर डी. पी. ज्वेलर्स ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है

रतलाम। अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त 2 दिनों तक होने से ग्राहकों के लिए बन रहा है खरीदी का सर्वोत्तम योग। रविवार १९ अप्रैल और सोमवार २० अप्रैल को अक्षय तृतीया महापर्व मनाइए जाएंगी। इसलिए मुहूर्त की खरीदी से जुडी ग्राहकों की भावना का सम्मान करते हुए रतलाम के विश्वसनीय डी. पी. ज्वेलर्स अगले 2 दिन सुबह 10.३० बजे से ग्राहकों की सेवा में उपस्थित रहेंगे। ग्राहक देर रात तक यहां खरीदी का लाभ ले सकते हैं। यहां आपके लिए शगुन विशेष हॉलमार्क गोल्ड व 100% नेचुरल डायमंड ज्वेलरी का नायाब कलेक्शन, सोने व चांदी के सिक्के, चांदी के आर्टिकल्स, बर्तन व यूटेंसिल्स की सर्वश्रेष्ठ रेंज में उपलब्ध है। शगुन के लिए खरीदी जाने वाली हर वस्तु शुद्ध होनी चाहिए इस बात का ध्यान डी. पी. ज्वेलर्स पर विशेष रखा गया है। ग्राहक खरीदी के बाद शोरूम में शुद्धता की जाँच भी निःशुल्क करवा सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना घर में सुख-समृद्धि लाता है और धन में वृद्धि करता है।

अनिल कटारिया जी ने कहा की डी. पी. ज्वेलर्स की विशेषता रही है कि, इन्होने पीढ़ी दर पीढ़ी ज्वेलरी जगत में बदलते ट्रेंड को अपनाने के बावजूद आभूषणों की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया। 1940 में स्व. श्री धूलचंदजी कटारिया द्वारा तय किये गए शुद्धता के मापदंडों और पारदर्शिता के संकल्प को आज भी निभाया जा रहा है। ग्राहकों को आभूषणों की शुद्धता, भाव की सही जानकारी देने के साथ ही, बिलिंग में पारदर्शिता रखी जाती है, जिससे ग्राहक खरीदी से संतुष्ट रहते हैं। डी. पी. ज्वेलर्स के स्वर्णिम सफर से आज 30 लाख से अधिक परिवार खुशी-खुशी जुड़ चुके हैं। इसकी नींव 86 वर्षों पूर्व सन् 1940 में स्व. श्री धूलचन्दजी कटारिया ने रखी। उनके द्वारा शुरू की गई इस परम्परा को परिवार की प्रत्येक पीढ़ी ने बड़ी खूबसूरती से संभाला ।

संतोष कटारियाजी ने बताया, कि ग्राहकों के विश्वास की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अनुभवी शैली और आधुनिक विचारों के साथ आज डी. पी. ज्वेलर्स ने मध्य प्रदेश व राजस्थान के प्रमुख शहरों रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर, नीमच, धार में अपने शोरूम स्थापित किये हैं। शोरूम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की आभूषण खरीदी से जुडी प्रत्येक आवश्यकता को पूरा करना है। जब हम बात कर रहे हैं अद्भुत शॉपिंग अनुभव की, तो यहाँ विशाल गोल्ड, एक्सक्लूसिव डायमंड, सिल्वर व ज्वेलरी एक्सचेंज सेक्शंस उपलब्ध हैं। ग्राहकों की शॉपिंग और स्पेशल बनाने के लिए लिफ्ट, पार्किंग, ज्यादा बिलिंग काउंटर जैसी अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध है।

विकास कटारिया जी ने कहा कि, डी. पी. ज्वेलर्स आज देशभर में अपना परचम लहरा रहा है। ग्राहकों में ज्वेलरी से जुडी भावनाओं को समझते हुए हमारे कारीगरों द्वारा प्रत्येक डिज़ाइन उनकी पसंद और ट्रेंड के अनुसार बनाई जाती है और यही डी.पी. ज्वेलर्स की विशेषता है। कस्टमर्स की सुविधा के लिए डी.पी. ज्वेलर्स पर स्वर्ण समृद्धि एवं डैज़लिंग डायमंड स्कीम जैसी योजनाएं भी उपलब्ध है, जिससे वह इन्सटॉलमेंट में गोल्ड व डायमंड ज्वेलरी खरीद सकते हैं। यह ग्राहकों की खरीदी को और आसान बनाती है। मार्केट में लिस्टेड ब्रांड के रूप में डी. पी. ज्वेलर्स ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound