श्री कस्तुरमुनि पावनधाम पर जय गुरुदेव मुनींद्र जैन दिवाकर करो आनंद के जाप भव्य क्लश स्थापना के साथ मंगल समारोह प्रारम्भ

जावरा (अभय सुराणा) । आज अक्षय तृतीया के पावन प्रसंग पर पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुर मुनि पावनधाम तीर्थ पर जावरा की माटी के गौरव व जैन श्रमण संघीय वरिष्ठ उपाध्याय प्रवर श्री कस्तुरमुनि जी महाराज की निर्माणाधीन समाधी छतरी के लाभार्थी स्वर्गीय प्यारचंद जी चप्रोड परिवार ने श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के बडी संख्या में उपस्थित श्रावक श्राविकाओ महिला मण्डल,बहु मण्डल युवा मण्डल व कस्तुरमुनि पावनधाम ट्रस्ट के ट्रस्टीयो ने सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप जैन दिवाकर के जाप, पूज्य कस्तूर मुनि जी के जाप एवं महामांगलिक के साथ भव्य आध्यात्मिक क्लश की विधि विधान के साथ स्थापना, जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज व उपाध्याय प्रवर श्री कस्तुरमुनि जी महाराज के जयकारों की हर्ष ध्वनि के साथ की।
उक्त जानकारी देते हुए पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि पावनधाम ट्रस्ट के महामंत्री सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार मेहता कोषाध्यक्ष पारसमल गादिया की उपस्थिति में श्री कस्तुरमुनि जी महाराज की समाधि छतरी के लाभार्थी परिवार स्वर्गीय प्यारचंद जी चपडोद परिवार के सदस्यों ने विधि विधान से गुरूदेव की समाधि पर सामुहिक जयकारों के साथ क्लश की मंगलमयी स्थापना की उल्लेखनीय है कि पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि जी महारा सहाब उक्त चपडोद परिवार के ही धर्मनिष्ठ वरिष्ठ सदस्य थे इस अवसर पर उपस्थित सभी गुरु भक्तों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता ने कहा कि जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के दिव्य आर्शिवाद से उपाध्याय प्रवर डॉ गोतम मुनि जी महाराज की प्रेरणा से लगभग 10 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पावनधाम की महत्वाकांक्षी योजना का प्रथम चरण पुरा हो चुका है जिसमें चिकित्सा सेवा भवन, गुरूदेव की समाधि छतरी व मेन गेट का लोकार्पण दिनांक 17 मई 2026 रविवार को प्रातः 9 बजे पावन धाम के प्रेरणा पुंज उपाध्याय प्रवर डॉ गोतम मुनि जी, प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी व अनुष्ठान आराधिका विदूषी महासती डॉ कुमुदलता जी महारा. सा. आदि संत सतियो की पावन निश्रा में देश एवं प्रदेश के जनप्रतिनिधियों व उदारमना धर्मनिष्ठ समाज के प्रबुद्ध जनों के कर कमलों से होगा वहीं पावनधाम के द्वितीय चरण में प्रवचन हाॅल आदि के निर्माण का भूमि पूजन भी अतिथियों द्वारा किया जावेगा।
श्री मेहता व कोचट्टा ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 2 बजे अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति का राष्ट्रीय महिला सम्मेलन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता जारोली नीमच की अध्यक्षता मे हजारों सदस्यों की उपस्थिति में होगा जिसमें पुरे देश के महिला संगठन भाग लेंगे पावन धाम के अध्यक्ष राकेश मेहता, महामंत्री सुजान कोचट्टा व मीडिया प्रभारी सुभाष टुकडीया ने समाज से अपील की कि वे सभी कार्यक्रमों में पधार कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर धर्म लाभ ले कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष टुकडीया ने किया इस पावन अवसर पर बसंतीलाल चपडोद, श्री समरथ मल ओस्तवाल, सुशील कोचट्टा, विनोद लूनिया, कमल चपलोद, श्रीपाल कोचट्टा, पारस बरडिया, शांतिलाल डांगी, सुशील चपड़ोद, महावीर डांगी,संजय भंडारी, अजीत रांका, विमल चपडोद, संदीप रांका, विजय नाहर, आकाश जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound