
रतलाम 19 अप्रेल । मोहन खेड़ा तीर्थ में रविवार को पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंत सेन सूरीश्वर जी मसा के पट्टधर आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी की निश्रा में भव्य पारणा महोत्सव मे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुण्य सम्राट की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहे।
वहां से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी म.सा. समाधि मंदिर एवं जिन मंदिर पर दर्शन वंदन का भी लाभ लिया।