रतलाम 19 अप्रैल । आज रविवार को रतलाम की पावन धरा पर अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज जनों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री परशुराम युवा मंच द्वारा महलवाडा से वाहन रैली निकाली गई जो माणक चौक पहुंची यहा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर रथ में सजी भगवान श्री परशुराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शहर वासियों एवं ब्राह्मण समाज जनों को पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दी एवं साथ ही शीतल जल व ठंडी कुल्फी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि हमें सर्वधर्म समभाव के साथ देश को कट्टरवाद से बचाना है।अनेकता में एकता ही हमारा सबसे बड़ी ताकत है।
वाहन रैली का स्वागत किया अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा,पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, नासिर कुरेशी, कमरुद्दीन कचवाया, सलीम बागवान, प्रदीप राठौड, बसंत पड्या,जोएब आरिफ,इक्का बैलूत, नितेश शर्मा, राजकुमार लाला, विजय पंड्या, धर्मेंद्र मंडावरिया, रमेश पोरवाल, हेमंत नेका, राकेश आचार्य,जितेंद्र पंडित, मनोज परमार, दिलीप भाई, हसमतुल्लाह खान, ओपी त्रिपाठी,शाकिर अंसारी आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे उक्त जानकारी रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने दी।