रतलाम 22 अप्रैल। अधीक्षक डाकघर श्री राजेश कुमावत ने बताया कि डाक संभाग के रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले में 25 अप्रैल को आधार सेवाओं हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस नवाचार के अंतर्गत तीनों जिलों के समस्त डाकघर के आधार सेवा केंद्र 25 अप्रैल (शनिवार) को प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक खुले रहेंगे।
इस एक दिवसीय अभियान के लिये ग्राहक पहले से ही अपने निकटम डाकघर के आधार सेवा केंद्र से टोकन प्राप्त कर सकते है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस विशेष अभियान के माध्यम से अपने आधार पंजीयन/नवीनीकरण/अद्यतन करवाएं।
डाक विभाग द्वारा रतलाम जिले में आलोट, जावरा, कालूखेड़ा, नामली, सैलाना, शिवपुर, रतलाम स्थित डाकघरों में, झाबुआ जिले में झाबुआ, मेघनगर, बामनिया, थांदला, पेटलावद एवं राणापुर के डाकघरों में तथा अलीराजपुर जिले में अलीराजपुर, जोबट स्थित डाकघरों में आधार सेवा केंद्र उपलब्ध है।