हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन 23 अप्रैल को

रतलाम 22 अप्रैल। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर हेतु चयन प्रक्रिया 23 अप्रैल को सायं 04:00 बजे नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड रतलाम में आयोजित की जाएगी। हॉकी प्रशिक्षक कृष्णा गोपाल तिवारी द्वारा अंडर 18 बालक/बालिकाओं वर्ग एवं 20 बालक 20 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित बालक बालिकाओं को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा हॉकी कीट, हॉकी शूज, प्रदान किए जाएंगे और प्रतिदिन प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु तैयार किया जाएगा। चयनित बालक बालिकाओं को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मार्क शीट की फोटो कॉपी साथ ने लाना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग एवं हॉकी प्रशिक्षक कृष्णा गोपाल तिवारी मोबाइल नंबर 8962166346 से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound