’नवोदय विद्यालय आलोट की छात्रा दुर्विका झवर का युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में चयन

रतलाम 22 अप्रैल। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट प्राचार्य श्री शांतिलाल तेली ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 10 वी की छात्रा दुर्विका नवीन झवर का इसरो द्वारा संचालित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में चयन हुआ है। दुर्विका को सतीश धवन स्पेस सेंटर श्री हरिकोटा में 10 मई 2026 से 2 सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान, राकेट, सेटेलाइट के बारे में सिखाया जाएगा, साथ ही इसरो के मिशन, प्रयोगशाला गतिविधियां, वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कराया जाएगा। छात्रा दुर्विका की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली, उप प्राचार्या सुचिता खुराना एवं समस्त शिक्षकों द्वारा हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound