हार्ट अटैक का मरीज शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद स्वस्थ

रतलाम 22 अप्रैल। प्रदेश मे सरकार द्वारा शासकीय चिकित्सालयो के माध्यम से नि: शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही है। सरकार की नि:शुल्क सेवाओं की वजह से ही रतलाम जिले में हार्ट अटैक के मरीज को बचाने में सफलता मिली है। सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि मरीज विनोद सोलंकी जिला रतलाम में वार्ड बॉय के पद पर है, मरीज को 17 अप्रैल को जिला चिकित्सालय रतलाम की ओपीडी से गंभीर स्थिति में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया। मरीज की ईसीजी जांच करने पर पता लगा की मरीज को दिल का दौरा पड़ा है। गम्भीर स्थिति को देखते हुए आई सी यू में मौजूद डॉ जीवन चौहान द्वारा मरीज को निः शुल्क इंजेक्शन लगाया, जिसकी बाजार में कीमत 40 हजार रुपए है। गंभीर स्थिति में होने के कारण उसके जीवित रहने की संभावना बहुत कम थी, चिकित्सकीय सेवाओ एवं नि:शुल्क उपचार की वजह से मरीज की जान बचाई जा सकी । मरीज के बेटे ने बताया कि वह गहन चिकित्सा इकाई की सभी सेवाओं से संतुष्ट है एवं जिला चिकित्सालय की शासकीय सेवाओं एवं डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान सभी आवश्यक दवाइयां और इंजेक्शन शासकीय योजनाओं के तहत अस्पताल से ही उपलब्ध कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound