वार्ड क्रं. 15 अरिहंत कॉलोनी में डामरीकरण कार्य प्रारंभ

जावरा (अभय सुराणा) । नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा नगर में चल रहे रहे विकास कार्यों के अन्तर्गत वार्ड क्रं. 15 अरिहंत कॉलोनी में डामरीकरण कार्य लागत राशि रू. 9.25 लाख का नगर पालिका अध्यक्षा अनम मोहम्मद युसुफ कड़पा, के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व न.पा. अध्यक्ष श्री मो. युसुफ कड़पा, न.पा. उपाध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा, मुख्यनगर पालिका अधिकारी चन्द्रशेखर सोनिस, जिला योजना सदस्य एवं सभापति मोहम्मद मुस्तकीम मंसुरी, भा.ज.पा. नगर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व न.पा. अध्यक्ष, निर्मला हाड़ा सभी अतिथियों का स्वागत वार्डपार्षद रजत सोनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चांदमल जी औरा, शांतिलाल दुग्गड, श्रीमती नूरजहॉ कड़पा, श्रीमती मंजु सुराणा, श्रीमती पूजा सुराणा, विनोद पोरवाल, अजय चपड़ोद, शरद औरा दिनेश श्रीवास्त, पुष्पेन्द्र शर्मा, श्रीमती मिना राठौर, श्रीमती चन्दनबाला मेहता, न.पा. उपयंत्री लोकेश कुमार विजय एवं स्वास्थ्य शाखा प्रदीप खरे, ठेकेदार इम्तियाज उदद्ीन कान्टेªक्टर जावरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुजा सुराणा ने किया व अभार वार्डपार्षद रजत सोनी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound