रतलाम 24 अप्रैल । एनएचआरसी द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मानवाधिकार विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में देशभर के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई हैं।
यह प्रतियोगिता एनएचआरसी द्वारा 2015 से आयोजित की जा रही है और वर्ष 2026 इसका 12वां संस्करण है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फिल्मों को 2 लाख रुपये, 1.5 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जूरी की अनुशंसा पर अधिकतम चार फिल्मों को ‘स्पेशल मेंशन’ के तहत 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है। फिल्म हिंदी या किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती है, लेकिन अंग्रेजी सबटाइटल अनिवार्य होंगे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी फिल्म ऑनलाइन गूगल ड्राइव के माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com पर भेज सकते हैं। आवेदन से संबंधित जानकारी एवं आवेदन फॉर्म एनएचआरसी वेबसाइट https://nhrc.nic.in या लिंक https://nhrc.nic.im/flipbooklfiles/255 से प्राप्त कर सकते है।