ग्रीष्मकालीन वाचना कलश स्थापना समारोह

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । धर्म नगरी इंदौर में 26 अप्रैल रविवार को श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कुल गोरव श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी श्रुत प्रिय मुनि अप्रमित सागर जी सहजानंदी मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ की मंगल आगवानी, एवं ग्रीष्मकालीन वाचना का मंगल कलश स्थापना समारोह*धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया की ग्रीष्मकालीन वाचना के निमित्त मंगल कलश स्थापना समारोह का आयोजन रविवार, 26 अप्रैल 2026 को होगा।
कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7:30 बजे नरसिंह वाटिका, रामचंद्र नगर चौराहे से मुनि संघ की मंगल आगवानी प्रारंभ होगी। तत्पश्चात श्री चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में प्रातः 9:00 बजे से बोली द्वारा मंगल कलश स्थापना एवं 9:30 बजे से मुनिश्री का मंगल प्रवचन होगा। इसके बाद पूज्य संघ की आहार चर्या सम्पन्न होगी।आयोजक: श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, अंजनी नगर, इंदौर।
दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, पश्चिम क्षेत्र के समस्त जिनालय एवं सकल दिगम्बर जैन समाज, इंदौर देवेंद्र सोगानी ऋषभ पाटनी, राजेश काला ने समाजजनों से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें। नमोस्तु शासन जयवंत हो .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound