
रतलाम 25 अप्रैल। जनगणना कार्य निदेशालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य हेतु जिले में रतलाम ,ताल,आलोट, जावरा, बाजना, सैलाना, रावटी ,पिपलौदा मे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को 1 मई से घर -घर जाकर शुरू हो रहे मकान सूचीकरण कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रगणक एवं सुपरवायजर द्वारा फील्ड में जाकर मकान सूचीकरण कार्य का अभ्यास भी किया । प्रगणक एवं सुपरवायजर द्वारा आमजन को 30 अप्रैल तक चल रहे स्वगणना कार्य की जानकारी भी दी एवं स्वगणना फार्म भी भरवाये गये ।