शहीद हुए जवानों को शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई

जावरा (अभय सुराणा ) । संस्था इंसानियत जावरा द्वारा संस्था के संस्थापक वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और जवानों के मध्य हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को स्थानीय न्यायालय परिसर में स्थित शहीद उद्यान में शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर संस्था के संस्थापक वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट, उपाध्यक्ष भरत मनसुखानी, विनोद जी मेहता, श्रीमती यास्मीन खान, मोहन लाल जी सैनी, फारुख भाई, चंद्रशेखर शर्मा, कृष्णा एकेडिया, कन्यालाल हाडा, सुश्री दीपाली कुमावत, उमर खान, युसूफ खान एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव एडवोकेट, श्रीमती अन्नपूर्णा पवार, पीरुलाल जी रोजाना, राजू जी मालवीय, सोनू देवड़ा, सचिन राठौर सहित अनेक साथी गण उपस्थित रहे।

Play sound