रतलाम । राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2020 के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम के प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने श्री कुमावत को शाल,श्री फल,25000 रुपए की राशि एवं संचालनालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया । इस सम्मान पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।