विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया

रतलाम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 26/04/2026 (रविवार) को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन सर्किल जेल रतलाम में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से केन्द्रीय जेल ग्वालियर से माननीय मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय, जबलपुर की गरिमामयी उपस्थित में ई-शुभारंभ किया गया था तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
उक्त लोक अदालत के आयोजन हेतु श्री रामजी गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय एवं श्री अनुपम तिवारी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, रतलाम की कुल 02 खण्डपीठ को गठित किया गया, जिसमें न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 04 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिन मामलों जेल में निरूद्ध बंदियों को रिहा करके उनकी घर वापिसी करवाई गई। जिसमें बंदी एवं उनके परिवारजन लाभान्वित हुए।
जिन बंदियों के प्रकरण निराकृत हुए उनको संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा पुष्म माला पहनाकर सम्मानित किया गया। आज दिनांक 26.04.2026 को आयोजित जेल लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत, जिला न्यायाधीश श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री नीरज पवैया, सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम, न्यायाधीश श्री अरूणसिंह ठाकुर, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मण कुमार सिंह भदौरिया, उपाधिक्षक श्री बृजेश मकवाने, सहायक जेल अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत एवं समस्त जेल स्टॉफ सर्किल जेल रतलाम, चीफ एलएडीसी श्री अभय शर्मा एवं अन्य एलएडीसी अधिवक्ता श्री अनिल शर्मा, श्री हरीश रजक एवं स्टॉफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के पैरालीगल वालेंटियर्स, श्री विजय शर्मा, श्री रोहित फतरोड़, श्री शुभ दशोत्तर, श्री भंवरलाल कैथवास, सामुदायिक मीडिएटर/सुलहकर्ता सदस्य एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।
लोक अदालत के अवसर सर्किल जेल रतलाम में माननीय प्रधान न्यायाधीश सुश्री नीना आशापुरे द्वारा जेल लीगल सर्विस क्लीनिक का उद्घाटन फीता काट कर किया उक्त क्लीनिक में लीगल एड क्लीनिक में एलएडीसी एवं पैनल अधिवक्ता बैठकर बंदियों से मुलाकात करके उनके प्रकरणों की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही इस अवसर पर पतंजलि के जिला प्रभारी श्री विशाल कुमार वर्मा द्वारा जेल में निरूद्ध बंदियों को सामूहिक योगाभ्यास, सूर्यनमस्कार करवाया एवं वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से वाचन किया गया। आज की लोक अदालत में सुश्री नीना आशापुरे द्वारा उपस्थित बंदियों को बताया गया कि जीवन में यदि आपसे कोई गलती हुई है तो उसे सुधार करके अपने घर वापस जायेगे और जीवन ऐसी कोई गलती नहीं दोहरायेगें कि यहां फिर आना पड़ें।
प्रधान न्यायाधीश श्री रामजी गुप्ता जी द्वारा उपस्थित बंदियों में से भरण-पोषण नहीं भरने के कारण आज जेल में निरूद्ध है तो वह अपने परिवार के साथ राजीनामा करके या जुर्माना भर कर अपना मामला निराकृत करवा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के सचिव श्री नीरज पवैया द्वारा उपस्थितगण को विशेष जेल लोक अदालत के बारे विस्तार से जानकारी दी एवं जेल लीगल सर्विसेस क्लीनिक के फायदे भी बताए। उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन श्री नीरज पवैया, सचिव जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं आभार श्री लक्ष्मण कुमार सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound