महु नीमच रोड गुराडिया देदा चौराहे पर विहार धाम का हुआ भूमिपूजन

प.पू. उपाध्याय डॉ. गौतम मुनिजी म.सा. व संत श्री वैभवमुनिजी म.सा. के हुए प्रवचन

मंदसौर (नयन जैन) । महु-नीमच बायपास मार्ग स्थित गुराडिया देदा चौराहा पर साधु-साध्वीयों को अल्प समय के लिये ठहराने हेतु विहार धाम का भूमिपूजन रविवार को पं.पू. जैन संत उपाध्याय डॉ. गौतममुनिजी म.सा., सेवाभावी संत श्री वैभवमुनिजी म.सा. की पावन प्ररेणा व निश्रा में विहार धाम के लाभार्थी शांतिलालजी, नरेन्द्रजी, हर्षिल नाहर परिवार के द्वारा किया गया। यह विहार धाम नाहर पेट्रोल पम्प के समीप भूमि पर लगभग 1000 वर्ग फिट के आकार मे बनाया जायेगा। विहार धाम के बनने से मंदसौर व पिपलिया मण्डी के मध्य संतो, साध्वीयों को अल्प समय के लिये ठहरने के लिये उत्तम स्थान उपलब्ध होगा। लम्बे समय से स्थानवासी जैन समाज के धर्मालुजन विहार धाम के निर्माण हेतु प्रयासरत थे। प. पू. श्री गौतम मुनिजी म.सा. की प्रेरणा से नाहर परिवार ने विहार धाम निर्माण कराने का धर्मलाभ लिया है।
रविवार को गुराडिया देदा चौराहा स्थित नाहर परिवार के पेट्रोल पम्प पर विशाल धर्मसभा व दिवाकर चालिसा के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मंदसौर के बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाय शामिल हुये। प.पू. श्री गौतम मुनिजी म.सा. ने इस अवसर पर कहा कि जीवन मे अच्छे कर्म करो तो निश्चत रूप से उसका फल सुखद होगा जीवन में, जो जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही कल भोगना पडता है, जो लोग बुद्धिमान होते है वे अपने अपने धन का उपयोग दान पुर्ण साथ साधु संत की सेवा व अन्य पुनीत कर्मों में करते है, नाहर परिवार ने भी सेवा व पुनीत कार्य में धन लगाने हेतु विहार धाम की परिकल्पना की है, जो आज साकार हो रही है। थके हुये को स्थान उपलब्ध कराना, उन्हे वस्त्र. अन्न, जल उपलब्ध कराना सेवा का सर्वाेत्तम उदाहरण है। जीवन में जब भी सेवा का अवसर मिले हमे उसका लाभ लेना चाहिये आपने मानव व पशु की तुलना करते हुये कहा कि पशु भले ही बल मे श्रेष्ठ है लेकिन मानव बुद्धि में श्रेष्ठ है हमे अपनी बुद्धि का उपयोग सद्कार्याे में करना चाहिये। आपने आचार्य हिरविजय सूरिश्वरजी म.सा. का वृतान्त बताते हुये कहा कि उन्होंने सम्राट अकबर को भी अपने त्यागमय जीवन से अहिंसक बना दिया था पुरा, जैन धर्म दर्शन ऐसे संतो के वृतान्तों से भरा हुआ है आवश्यकता केवल उसे समझने की है।
प. पू. श्री वैभवमुनिजी म.सा. ने दिवाकर चालिसा का पाठ कराने के बाद कहा कि नाहर परिवार बधाई का पात्र है जो अपनी भूमि पर संतो के ठहरने के लिये विहार धाम बनाने के लिये आगे आया है। धर्मसभा का संचालन अशोक झेलावत ने किया।
नाहर परिवार का हुआ अभिनंदन- धर्मसभा मे श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नई आबादी, शहर व खानपुरा श्री संघों के दवारा नरेन्द्र नाहर का पगडी पहनाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। श्रीमती आकंशा नाहर, सुश्री नव्या नाहर ने भी इस मौके पर स्तवन (गीत) प्रस्तुत किये। धर्मसभा ने नपा अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी बंशीलाल गुर्जर का भी स्वागत किया गया। धर्मसभा में नई आबादी श्री अध्यक्ष अशोक उकावत, मंहामत्री मनोहर नाहटा, राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष हेमन्त मेहता, नव युवक परिषद अध्यक्ष पवन जैन एचएम, समाज सेवी अशोक झेलावत, यशपाल बाफना, मनीष बोहरा जैन, नरेन्द्र बंधवार आशीष उकावत, अशोक मारू, पकंज मुरडिया, नरेन्द्र रांका, रवि रांका, अजित नाहर, पियुष मुरडिया, विनोद हिरालाल मेहता, सुनील तलेरा, अनिल तलेरा, नेम कुमार कुदार, पत्रकार संजय भाटी, जितेश जैन, समस्थ नाहटा, नीतिन भटेवरा सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाय उपस्थित थे।

3 मई को होगा गुरू प्रताप चौराहे का नामकरण

मेवाड़ भुषण गुरूप्रतापमल जी म.सा. की दिक्षा स्थली मंदसौर में गुरू प्रताप चौराहे का नामकरण दिनांक 3 मई रविवार को प्रातः 8ः30 बजे नई आबादी स्थित स्काय हेवन होटल के सामने चौराहा पर होने जा रहा है। इस मौके पर प.पू. श्री गौतम मूनीजी म.सा. व वैभवमुनी जी म.सा. के प्रवचन होगें। इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपिल गुरू गौतम चेरीटेबल ट्रस्ट, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मंदसौर, जैन दिवाकर नवयुवक परिषद श्रमण संघीय महिला मंडल ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound