

बोइसर। भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री सकल जैन संघ द्वारा जनसेवा के संकल्प के साथ ‘श्री महावीर जल सेवा प्याऊ’ का भव्य उद्घाटन किया गया। “हम भगवान महावीर की संतान हैं, हम सबसे पहले जैन हैं” के मूल मंत्र के साथ इस सेवा कार्य की शुरुआत की गई।
प्रमुख उपस्थिति एवं उद्घाटन
प्याऊ का उद्घाटन समाज के गणमान्य सदस्यों और अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से
नरेश भोगर, चंद्र प्रकाश सोलंकी, दिनेश बाफना, दिलीप धाकड़, गणेश जी बाफना।लक्ष्मी लाल जी दोषी, हिम्मत जी, सीपी सुरेश जी, मुकेश जी, दिलीप राठौड़, गौतम ओस्तवाल। महिला मंडल: टी.एम.एम. अध्यक्षा कांता सोलंकी और बहु मंडल अध्यक्षा बसंती जी, स्थानकवासी के अध्यक्ष रूप जी घटावत और सुरेश जी (मंदिर वाले) उपस्थित रहे।
जैन उपाश्रय के सामने हर साल की तरह इस वर्ष भी भगवान महावीर जल सेवा का शुभारंभ किया गया, जो भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतलता प्रदान करेगा। महावीर जयंती का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय और सुंदर ढंग से संपन्न हुआ। भोजन व्यवस्था का पुण्य लाभ लक्ष्मी लाल जी दोषी परिवार को मिला। शाम को आयोजित भक्ति संध्या के लाभार्थी ललित जी का परिवार रहा।पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्मी लाल जी दोषी एवं मुके़श जी द्वारा किया गया।