जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षाः तालाब, बावड़ी और नालों की सफाई करवायें

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

रतलाम 27 अप्रैल। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहें कार्यो की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों के निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल आयोजित करे, नदी नालो, कुए ,बावड़ी की सफाई करवाये, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये, पौधारोपण, तालाब निर्माण कार्य समय सीमा में करवाये। साथ ही शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य अनुसार सभी पूर्ण कामो की जानकारी शासन के पोर्टल पर दर्ज करें।
सभी राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान वेट लैण्ड एवं तालाबों से अतिक्रमण हटाने का कार्य सुनिश्चित करें।
सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकाय सी एम ओ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हर रविवार को एक बावड़ी/नाले की सफाई का प्लान बना कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सफाई अभियान चलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound