आर्य समाज रेलवे कालोनी के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. श्री अखिलेश मिश्र को दी श्रद्घाजंलि

आर्य समाज रेलवे कॉलोनी एवं महर्षि दयानंद वैदिक विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. श्री अखिलेश मिश्र का सोमवार को आकस्मिक देवलोक गमन हो गया है। उनके देवलोक गमन पर इन्दिरा नगर स्थित आर्य समाज के सभागृह पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें स्व. श्री मिश्र के समाज सेवा में किए गये उत्कृष्ट कार्यो को याद कर उन्हे भावभिनी श्रद्घाजंलि पदाधिकारी प्रकाश अग्रवाल, वेदप्रकाश आर्य, रामकुमार यादव, प्राचार्या सुनीता सिंह द्वारा अर्पित की गई। इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारी व सदस्य मोजुद थे।

Play sound