महावीर स्वामी जी , पुण्य सम्राट की मूर्तियों के नगर प्रवेश पर श्री संघ में छाया हर्ष


बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । नगर में त्रिस्तुतिक जैन समाज के श्री आदिनाथ जिन मंदिर की प्रतिष्ठा 8 मई को आचार्य श्री नित्य सेन सूरी जी महाराज आदि की निश्रा में होने जा रही है। 5 मई को साधु भगवन्तों का मंगल प्रवेश होगा।इस अवसर पर जिन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी जी एवं पुण्य सम्राट जयंत सेन सूरी जी महाराज की मूर्तियों को भी प्रतिष्ठित किया जाएगा। प्रतिमाओं का मंगलवार शाम को जय शेखर धाम दादावाड़ी में प्रवेश हुआ। श्री संघ ने अक्षत से बधाया। उसके बाद आयूष जैन नागदा ने भक्ति संध्या में एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को हर्षोल्लास से भर दिया। श्रावक श्राविकाये नृत्य कर भक्ति रस में डूब गए। मीडिया प्रभारी शिरीष सकलेचा,रजत सांड ने बताया कि बुधवार को प्रतिमाओं को श्री आदिनाथ जिन मंदिर में बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा के रूप में ले जाया गया। समाजजनों ने प्रतिमाओं की ग़हुली की।महिलाए कलश लिए जल धारा करती हुई चल रही थी। पुखराजमल सकलेचा परिवार ने संघ पूजा की। नूतन जिनालय में नवीन प्रतिमाओं सहित अन्य प्रतिमाओं को विधि विधान से विराजित किया ।इस दौरान जय जय श्री आदिनाथ, पुण्य सम्राट की जय जयकार के नारे गूंज उठे। विधिकारक त्रिलोक भाई काकरिया(पारा) ने मंत्रोच्चार किए। साध्वी श्री चारित्र कला जी मसा आदि साध्वी जी ने अपनी निश्रा प्रदान करते हुए वाक्षेप किया।मंदिर निर्माण के लाभार्थी पारा निवासी वाली बाई छाजेड़ परिवार आदि मौजूद थे। श्री संघ की और से नवकारसी का आयोजन किया गया ।
पत्रिका लेखन का मुहूर्त हुआ….
पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रकाशित पत्रिका का मुहूर्त भी हुआ।मंदिर निर्माण के लाभार्थी अशोक,प्रकाश, मनोहर छाजेड़, श्री संघ अध्यक्ष महेश सकलेचा, दादावाड़ी अध्यक्ष मानमल सकलेचा,प्रदीप मेहता, सुशील सकलेचा,राजेश बाफना,पुखराज चत्तर, कनकमल सकलेचा, राकेश चत्तर,राजकुमार मूणत, प्रकाश सकलेचा , सुरेश चत्तर, महावीर सकलेचा ,विशाल चत्तर, , कालू सकलेचा , प्रवीण सिसोदिया,विवेक सकलेचा , आयुष सकलेचा आदि मौजूद थें। श्री आदिनाथ भगवान आदि सभी देवी देवताओं को पत्रिका चढ़ाकर महोत्सव में पधारने का आमंत्रण दिया।