बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध




रतलाम। दिनांक 29/04/2026 को गुलाब चक्कर सांस्कृतिक केंद्र में नवरंग चिल्ड्रेन ग्रुप के तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति एवं जल संरक्षण की महत्ता को गीत, संगीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 06 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों की प्रतिभा एवं मंचीय प्रदर्शन ने सभी को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन माधव शर्मा एवं ऋषिकेश शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर व्यंग्य नृत्य नाटिका “चार किस्से चौपाल के” का मनोरंजक मंचन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका निर्देशन सुश्री लता बख्शी एवं ऋषिकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बैकग्राउंड स्टेज सहयोग श्रीमती रश्मि शर्मा एवं विनीता जोशी द्वारा प्रदान किया गया। पारितोषिक वितरण सुश्री लता बख्शी एवं सीमा संजीव प्रभु द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संगीत संकलन श्री नरेंद्र घावरी, इटारसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर योगगुरु पतंजलि योगपीठ युवा भारत जिला प्रभारी श्री विशाल कुमार वर्मा एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पेड़-पौधों एवं जल संरक्षण संवर्धन हेतु सभी कलाकारों एवं दर्शकों को सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान सुश्री लता बख्शी एवं ऋषिकेश शर्मा को “प्रकृति योग सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री आशीष दशोत्तर, श्री ओमप्रकाश मिश्रा, श्री दुष्यंत व्यास, श्री संजय ओझा, श्रीमती विनीता ओझा, श्री विवेक शर्मा, श्रीमती मृदुला शर्मा, श्रीमती शीला ओझा, अभिषेक व्यास, श्रीमति प्रज्ञा विजयवर्गीय, श्रीमति विमलेश वर्मा, श्रीमती हंसा व्यास, श्री एवं श्रीमती संजय गोयल, तथा श्री एवं श्रीमती आलोक शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।