


रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा पर्यावरण पार्क रतलाम स्थित नगर वन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशानुसार वनमंडल अधिकारी डॉ. अनुभा त्रिवेदी के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अमले द्वारा वन क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित कर पशुहानि, जनहानि एवं घायल होने की स्थिति में मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि के बारे में ग्रामीण जनो को जानकारी दी जा रही है। साथ ही, ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल निकटस्थ वन अमले को देने के लिए ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है। आज सैलाना क्षेत्र में मुण्डारी,लालगुवाडी बीट क्षेत्र में ग्रामीण को वन विभाग के क्षेत्रीय अमले द्वारा वन्य प्राणियों से स्वयं की सुरक्षा करने के संबंध में जानकारी दी गई ।