उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित

रतलाम, 30 अप्रैल। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जौनपुर स्टेशन पर अयोध्या कैंट – अकबरपुर – जाफराबाद खंड में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगीं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

(1.) 09, 16 एवं 23 मई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19321 इंदौर–पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ – सुल्तानपुर – जाफराबाद चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट, अकबरपुर एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
(2.) 15, 17, 22 एवं 24 मई 2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 20941 बांद्रा टर्मिनस–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जंघई – वाराणसी – वाराणसी सिटी – औंडि़हार चलेगी। यह ट्रेन मरियाहू, जौनपुर, किराकत एवं डोभी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
(3.) 17, 19, 24 एवं 26 मई 2026 को गाजीपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 20942 गाजीपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया औंडि़हार – वाराणसी सिटी – वाराणसी – जंघई चलेगी। यह ट्रेन डोभी, किराकत, जौनपुर एवं मडि़याहूं स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
(4.) 06, 13 एवं 20 मई 2026 को कामाख्या से चलने वाली ट्रेन संख्या 15668 कामाख्या–गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन -लखनऊ चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
(5.) 04, 11, 18 एवं 25 मई 2026 को गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 15636 गुवाहाटी–ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन एवं लखनऊ चलेगी। यह ट्रेन अकबरपुर एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound