विश्व रेडक्रॉस दिवस सप्ताह 02 से 08 मई तक मनाया जाएगा

रतलाम 30 अप्रैल । अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिले में 02 मई से 08 मई तक रेडक्रॉस सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी” अर्थात मानवता मे एकजुटता/मानवता के लिए संगठित रहने पर आधारित है। जिले की रेडक्रॉस शाखाओं द्वारा स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति रैली, सीपीआर प्रशिक्षण तथा जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound