तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

रतलाम 30 अप्रैल । खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (आरोह 2026) का आयोजन 5 मई से 5 जून तक किया जाएगा । आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ,रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रुचि शर्मा, खेल संघ के पदाधिकारी एवं विभागीय प्रशिक्षक उपस्थित थे । जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा द्वारा बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (आरोह 2026) अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर 04 खेल और विकासखण्ड स्तर पर 02 खेल गतिविधि का आयोजन किया जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन मेरा युवा एम पी लिंक https://dsywmp.gov.in/Notification/EN_Login_Reg पर करना अनिवार्य होगा । बेठक में सामाजिक जागरूकता, फिट इंडिया मूवमेंट, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास, साइबर सुरक्षा तथा नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जानकारी दी गई ।