रतलाम जिले के 674 हितग्राहियों को मिली 14.39 करोड़ रुपए की सहायता

रतलाम 30 अप्रैल। सहायक श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास समत्व, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के संबल योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से हितलाभ वितरित किए गए। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के कुल 27,167 हितग्राहियों के खातों में 600 करोड़ रूपए की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित की गई।
रतलाम जिले में कुल 674 हितग्राहियों को 14.39 करोड़ रुपए की राशि का लाभ प्राप्त हुआ है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एनआईसी कक्ष रतलाम में हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया।