एसडीएम आर्ची हरित ने किया मां उमिया वेयर हाउस का निरीक्षण

रतलाम 30 अप्रैल। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित द्वारा मां उमिया वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र पर एफएक्यू गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जाना पाया गया । केंद्र पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था। वर्तमान में 4 तौल मशीनों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जिन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही 21 हम्माल कार्यरत पाए गए। जिनकी संख्या बढ़ाने हेतु मंडी सचिव से समन्वय किया गया है। केन्द्र पर 60 ट्रॉलियां खड़ी थीं, जिन्हें शीघ्र तुलाई कराने के लिए तौल कांटों एवं हम्मालो की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound