
बड़ावदा। शिरीष सकलेचा नगर के वार्ड क्रमांक 15 में हुई ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का पुलिस ने महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर बड़ी सफलता अर्जित की है। एसपी अमित कुमार, एसडीओपी संदीप मालवीय के निर्देशन में आईपीएस प्रशिक्षु वैभव प्रिय के कुशल नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एवं पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के चलते पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वैभव प्रिय ने बताया कि राहुल गोविंद डाबी, हर्षित दीनदयाल बोरीवाल,विकास गोपाल मालीवाड़ ने तीनों बैटरियों की चोरी की। मुखबिर की सूचना एवं फुटेज से यह सफलता अर्जित हुई। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व में भी रिकॉर्ड ठीक नहीं बताए जा रहे है। एक आरोपी तो वार्ड 15 का ही निकला।
इस सफलता में थाना प्रभारी के साथ सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, गोपाल सिंह सोनगरा बहादुरसिंह, मुन्ना लाल की मुख्य भूमिका रही। एस आई ,एम एल, बड़ोदिया, जगदीश कुमावत, राजेश पनोला, विजयपाल सिंह ,रीना गुर्जर आदि की सराहनीय भूमिका रही। आईपीएस प्रशिक्षु वैभव प्रिय को यह अच्छी सफलता मिली है।