श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में श्रद्धांजलि के साथ समर स्पोर्ट्स कैंप की शुरुआत

रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी शैक्षणिक विकास समिति द्वारा अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी परिसर में समितिअध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में 14 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा हे । कार्यक्रम की शुरुआत में समिति पदाधिकारियो, सदस्यों , बच्चों व स्टाफ ने गुरु तेग़ बहादुर महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह डंग के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसमें विद्यालय परिवार ने स्व डंग के शिक्षा एवं छात्र विकास के प्रति योगदान को स्मरण किया।
सर्वप्रथम स्पोर्ट्स कन्वीनर सरदार सुरेंद्र सिंह भामरा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संस्था अध्यक्ष हमेशा छात्रों व खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहते थे। प्राचार्या डॉ रेखा शास्त्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय गुरनाम सर की कमी को कभी पूरी नहीं हो सकती पर उनके द्वारा बताए गए आदर्शों पर हम चलकर भविष्य संवार सकते हैं
संस्था की प्राचार्या डॉ. रेखा शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समर कैंप में विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कैंप के अंतर्गत 13 विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें राइफल शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, फुटबॉल, शतरंज, मल्लखंब एवं एडवांस योग, बास्केटबॉल, स्केटिंग, क्रिकेट (बालक एवं बालिका), फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेल गतिविधियों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को स्विमिंग की सुविधा भी प्रदान किया जा रहा है। कैंप शुभारंभ की घोषणा कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला ने की
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम वर्क की भावना का विकास करना है। समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में समिति कार्यवाहक अध्यक्ष स हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष स देवेंद्र सिंह वाधवा, खेल समन्वयक एवं प्रवक्ता स सुरेन्द्र सिंह भामरा कार्यसमिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेन्द्र सिंह गुरदत्ता, गुरिंदर सिंह खालसा, गगन दीप सिंह डंग, कुलवंत सिंह सग्गु,गुरमीत सिंह गांधी, अमरपाल सिंह वाधवा,गुरमीत सिंह गुरदत्ता प्राचार्या रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका कविता कुंवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound