गौमाता को हरा चारा, रोटी व गुड खल कपास्या खिलाई गई, नवकार मंत्र के सामूहिक जाप किए गये

रतलाम। बड़े ही हर्ष का विषय है कि ग्रुप के सदस्यों का जन्मदिन व शादी की सालगिरह गौसेवा के साथ जैन दिवाकर स्मारक द्वारा संचालित गौशाला से की गई , जिसमें सर्व प्रथम गौमाता को हरा चारा एवं रोटी व गुड खल कपास्या खिलाई गई। तत्पश्चात स्मारक पर नवकार मंत्र के सामूहिक जाप किए गये। आज विशेष रूप से हमारे मध्य प्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष श्रीमान ललितजी कांठेड की उपस्थिति रही , साथ ही ग्रुप के वरिष्ठ श्री फतेहलालजी कोठारी पूर्व अध्यक्ष श्री निर्मल लुनिया, विमल छाजेड श्री अशोक बरमेचा, श्री कमलेश बुपक्या, श्री अजय सिसोदिया, संचालक साथी एवं संजय भंडारी, विजय पितलिया, हेमंत गांधी, सुभाष मंडलेचा, विनोद कटारिया, कमल नयन लालन, नरेंद्र धाकड़, हेमन्त गांधी, भूपेन्द्र डोशी अध्यक्ष, मनीष नाहर,इंद्रमल चोपड़ा। डा ललित मेहता,राजकुमार गांधी, राजेश जैन,सुरेन्द्र जैन,नरेंद्र धोचा एवं बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिलाऐं दम्पत्ति सदस्यों की उपस्थिति रही । साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों ने भावना प्रकट करी कि ईस प्रकार के आयोजन व गतिविधि प्रत्येक माह में होना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound