
इंदौर, (राजेश जैन दद्दू) । दिगंबर जैन सामाजिक संसद इंदौर के चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सर्वमान्य अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्री मान आनंद जी गोधा का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 3 मई 2026 को भव्य रूप से सभी सांसदों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम स्थल मनमोहन मेहता ऑडिटोरियम, संगीत कला अकादमी, स्कीम 78, इंदौर में आयोजित समारोह प्रातः 10 बजे से शपथ ग्रहण समारोह पश्चात महावीर जन्म कल्याणक शोभा यात्रा के भव्य आयोजन के अंतर्गत विजेता प्रतिभागियों को*पुरस्कार वितरण समारोह भी संपन्न किया जाएगा, एवं समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन, नवीन गोधा ने समस्त सांसदों एवं समाज के गणमान्य जनों से आह्वान करते हुए कहा दिगंबर जैन सामाजिक संसद इंदौर ने समस्त समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों से पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध किया है।