कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स रतलाम द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप संपन्न

रतलाम। अभियंता दिवस के पावन अवसर पर कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स रतलाम द्वारा लगातार पांचवें वर्ष मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन मानव सेवा समिति, कॉलेज रोड, रतलाम में किया गया। शिविर में लगभग 40 इंजीनियरों की उपस्थिति रही तथा करीब 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को पौधों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में महेंद्र सोनी, अजय कुमावत, दिनेश बंसल, प्रदीप सोनी, विनोद अग्रवाल, सुदीप सोनी, राजेश पिलाई, शैलेंद्र सिंह अठाना, कंवलजीत सिंह बेदी, संदीप कुमावत, गौरव सिसोदिया, भावेश सिंघल, हिमांशु, सुरेंद्र पाल, शशांक अग्रवाल, हर्ष जाटवा, आयुष गुप्ता, अमित भोपे, मिल्खित सोढ़ी, मोहित जैन, शालभ अग्रवाल, पवन शर्मा, रवि बरोड़िया, रवि महोडिया, यश श्रीवास्तव, शिवरतन ठाकुर, सौरभ कटारिया एवं रोहित बगरिया सहित अन्य इंजीनियर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में गोविंद काकनी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। रक्तदान के इस पुनीत कार्य के माध्यम से इंजीनियर समुदाय ने सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *