अनुशासन से बड़ा कोई मित्र नहीं – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

ईडर (गुजरात) जैन स्थानक भवन 9 अप्रैल 2021) । ज्ञान युक्त विवेक पूर्वक आत्मानुशासन से बड़ा और कोई विश्व में धर्म नहीं हो सकता उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने ईडर जैन स्थानक भवन पर संबोधित करते कहा कि अनुशासनहीनता पाप इससे बड़ा पाप और शत्रु कोई नहीं हो सकता अनुशासन से बड़ा कोई मित्र नहीं । मुनि कमलेश ने कहा कि आत्मानुशासन इंद्रियों को नियंत्रित करता है बीमारी बुराई और अपराध से रक्षा करता है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अनुशासित होकर ही कोरोनावायरस मुक्त विश्व का निर्माण कर सकता है। राष्ट्रसंत ने सरकार द्वारा रात में सरकार के द्वारा कुछ समय के लिए लोक डाउन को हास्यास्पद बताते पूछा क्या रात को ही कोरोनावायरस आएगा दिन में नहीं आएगा।
जैन संत ने बताया कि जीवन शैली में परिवर्तन लाकर सावधानी और सुविधा के सुरक्षा कवच से ही कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है जान बचानी है जो स्वयं का स्वयं पर कफ्र्यू अनुशासन का 24 घंटे लगाना होगा नहीं तो साक्षात परमात्मा भी आपको नहीं बचा पाएगा ईडर पधारने पर वर्तमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ने नागरिक अभिनंदन किया महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया कदम कदम पर पुलिस प्रशासन की सेवाएं प्रशंसनीय रही । धर्मसभा को गौतम मुनि घनश्याम मुनि ने ने भी सम्बोधित किया ।

Play sound