विधायक काश्यप के प्रयासों से डॉ. दीक्षित ने तत्काल एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से 140 इंजेक्शन रतलाम भिजवाए

रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर में रेमिडिसीवर इंजेक्शन की कमी को दूर करने के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डीन डॉ. संजय दीक्षित से चर्चा की। इस चर्चा पश्चात डॉ. दीक्षित ने तत्काल एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से 140 इंजेक्शन रतलाम भिजवाए। यह इंजेक्शन रतलाम मेडिकल कॉलेज के आईसीयु में भर्ती गंभीर मरीजों को लगाए जाएंगे।
विधायक श्री काश्यप ने बताया कि शासन ने डीन डॉ. संजय दीक्षित को रेमिडिसीवर इंजेक्शन की उपलब्धता हेतु नोडल अधिकारी बनाया है। आईसीयु में उपचाररत जिन गंभीर मरीजों को रेमिडिसीवर इंजेक्शन की तत्काल जरूरत है, उन्हें इंजेक्शन प्रदाय किया जाएगा। रतलाम में शासन द्वारा अधिकृत निजी अस्पतालों को भी आईसीएमआर के प्रोटोकॉल अनुसार रेमिडिसीवर इंजेक्शन गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।