रतलाम । नगर की डॉ श्रीमती संध्या उपाध्याय का विगत 7 अप्रेल बुधवार को ह्रदयघात से निधन हो गया,वह 67 वर्ष की थी, डॉ उपाध्याय कई वर्षों से अनेक सामाजिक राजनेतिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हो कर समाज सेवा में सक्रिय थी।
डॉ संध्या उपाध्याय वर्तमान में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला की प्रांतीय अध्यक्ष थी साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री व कोषाध्यक्ष थी इसके साथ लांयस क्लब व लायनेस क्लब की पूर्व अध्यक्ष व चैयरपरसन होने के साथ विश्व हिंदू परिषद,वैभव साख सहकारी संस्था की संचालक थी,अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की सदस्य एव औदुम्बर सामज की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्य्क्ष साथ ही महिला परामर्शदात्री समिति की सदस्य,विधिक सहायता प्रकोष्ठ की विगत 20 वर्षों से निरंतर सदस्य होने के साथ अनेक पदों पर कार्य कर चुकी थी साथ ही अनेक संस्थाओं के द्वारा आप सम्मानित की जा चुकी थी।
आप को मुखाग्नि त्रिवेणी मुक्तिधाम पर आप के सुपुत्र डॉ विश्वास उपाध्याय ने दी। आप के निधन से नगर के विभिन्न राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संगठनों में शोक की लहर छा गयी।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्दांजलि सभा मे डॉ सुलोचना शर्मा,आरती त्रिवेदी,सुनीता पाठक,प्रथमा कौशिक,राजस्व कालोनी समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा,युवा नेता हीरेन्द्र परमार,औदुम्बर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय,श्री कैलाश उपाध्याय, योग प्रशिक्षक श्री प्रमोद पाठक,पत्रकार मिश्रीलाल सोलंकी,शांतिलाल शर्मा,रामप्रसाद परिहार एडवोकेट मंजू सोनी,अशोक पांडेय,श्री केशव नारायण पारीक,रघुनाथ सिंग चौहान,कल्पना पुरोहित, चंदनमल घोटा,मंगल पिरोदिया मुकेश रावल मोहनलाल पाटिल ,शांतिलाल जैन,नरेंद्र सिंह राणावत,नरेंद्र उपाध्याय छोटू उपाध्याय आदि ने अपने श्रध्दा सुमन अर्पित किए।