रतलाम 01 मई। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर प्रतापनगर – लालकुआं एवं बान्द्रा टर्मिनस – गोरखपुर के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
(1) ट्रेन संख्या 09119/09120 प्रतापनगर – लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
ट्रेन संख्या 09119 प्रतापनगर – लालकुआं सुपरफास्ट स्पेशल, 03 मई, 2026 से 28 जून, 2026 तक प्रतापनगर से प्रति रविवार को 17.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (19.33/19.35), रतलाम जंक्शन(21.15/21.25) होते हुए अगले दिन 12.45 बजे लालकुआं पहुँचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09120 लालकुआं – प्रतापनगर सुपरफास्ट स्पेशल, 04 मई, 2026 से 29 जून, 2026 तक लालकुआं से प्रति सोमवार को 15.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (07.10/07.20), दाहोद (08.44/08.46), होते हुए अगले दिन 11.30 बजे प्रतापनगर पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बहेरी एवं किच्छा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
(2) ट्रेन संख्या 09157/09158 बान्द्रा टर्मिनस – गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन संख्या 09157 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 03 मई 2026 रविवार को 00.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस से चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(10.22/10.32), नागदा (11.30/11.32), होते हुए अगले दिन 17.30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09158 गोरखपुर – बोरीवली अनारक्षित स्पेशल 04 मई 2026 सोमवार को 20.30 बजे गोरखपुर से चलकर रतलाम मंडल के नगदा (23.47/23.49 मंगलवार), रतलाम जंक्शन(00.49/00.59 बुधवाार), होते हुए बुधवार को 11.30 बजे बोरीवली पहुँचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09119 की बुकिंग 02 मई, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्त ट्रेनें विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।