जैन मंदिर ग्रेटर बाबा से चांदी की मूर्तियां चोरी जैन समाज में रोष

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । मां अहिल्या की नगरी इंदौर में दिगंबर जैन ग्रेटर बाबा मंदिर में एक बार फिर धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने देर रात जैन मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना गांधी नगर क्षेत्र की है, जहां सुबह मंदिर खुलते ही चोरी का खुलासा हुआ। इंदौर के एरोड्रम रोड स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में सोमवार तड़के चोरी की वारदात सामने आई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अज्ञात बदमाश मंदिर में घुसकर भगवान की चांदी की मूर्तियां और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरों ने 5 चांदी की मूर्तियां, एवं अष्टधातु की मूर्ति, एक चांदी की पाडुकंशिला और 28 कलश चोरी कर लिए। पुलिस के मुताबिक चोर रात 2.18 बजे मंदिर में घुसे और 42 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद 3 बजे वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने इसके पहले मंदिर की रेकी भी की थी।
इस घटनाक्रम से जैन समाज आहत हैं इंदौर नगर में विराजमान परम पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री पुज्य सागर जी ने भी इस घटना से चिंता प्रकट की जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, नरेंद्र वेद, हंसमुख गांधी मंयक जैन टीके वेद मनोहर झांझरी एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल महिला परिषद् की श्रीमती मुक्ता जैन एवं श्रीमती रेखा जैन श्रीफल आदि समाज जन ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द इस घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जाएं और चोरों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound