मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस आज 6 अक्टूबर को मोदी जी की नसिया में धूमधाम से मनाया जाएगा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इंदौर के बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज में चातुर्मास साधना कर रहे श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह 6 अक्टूबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह भव्य आयोजन मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति पर आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा। चातुर्मास कमेटी के संयोजक धर्मेन्द्र पाटनी, राजेश पांड्या अजयपाल टोंग्या मनमोहन झांझरी, भौला आदि ने समाज से आह्वान कर
कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया। कार्यक्रम शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे होगा।
इस अवसर पर आचार्य श्री का भव्य पूजन, विधान सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जाएंगी। सभी धार्मिक मांगलिक क्रियाएं सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य पं. अर्पित जैन वाणी द्वारा विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई जाएंगी। आयोजकों ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीक्षा दिवस समारोह में सहभागिता कर पुण्य अर्जन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *