धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षैत्र के साथ-साथ सबसे अधिक टेक्स देने वाले जैन समाज की सरकार में भूमिका जीरो-सीपी ओस्तवाल



जावरा (अभय सुराणा)। जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन की एक महंती पारिवारिक सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन यश जैन सीए ने कहा कि प्राणी मात्र की सेवा का हमारा लक्ष्य वन्दनिय है किन्तु पुरुषार्थ की भावना के साथ हमारी नजर समाज के अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति जो कई समस्याओ से जूझ रहे हैं उस व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तभी हमारी आत्मा को परमात्मा के दर्शन होंगे। और सिनीयर सिटीजन ग्रुप के सभी सदस्यों को बधाई एवं साधुवाद देता हु कि उम्र के इस पड़ाव मे परमार्थ सेवा का जो संकल्प लिया है वह बहुत ही सराहनीय संकल्प है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उदारमना समाजसेवी चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल ने कहा कि जैन समाज वह दुध देती गाय है जिसका दोहन तो सभी जगह हो रहा है चाहे धार्मिक हो या सामाजिक हो या राजनैतिक सभी दूर सबसे ज्यादा आर्थिक सहयोग जैन समाज ही देता यही नहीं कोरोना महामारी मे भी जैन समाज का सहयोग सबसे ज्यादा रहा वहीं सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स भी जैन समाज ही देता है उसके बाद भी जैन समाज की सरकार में भागीदारी जीरो प्रतिशत है यह हमारे जैन समाज के लिए गम्भीरता से सोचने समझने वाला विषय है। आपने कहा कि आपको जैन समाज में आर्थिक संकट से जुझ रहे अपने परिवार की और ध्यान देकर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन व सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करना चाहिए।
ग्रुप के संयोजक सुजानमल कोचट्टा ने दोनों अतिथियों का परिचय देते हुए कहा कि जैन सौश्यल सीनियर सिटीजन ग्रुप भी जैन समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन करने व कन्यादान योजना जेसे समाजहीत कार्यक्रम करेगा
ग्रुप के अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल ने अपने संबोधन में नये सत्र की प्रथम पारिवारिक सभा पर सभी दम्पत्ति सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नया वर्ष, नयी संभावनाएं, नए संकल्प, नई ऊर्जा, नयी सोच,नये लक्ष्य को सम्मिलित करते हुए विकास, समृध्दि,सदभावना और अपनापन के साथ मैत्री से संगठन और संगठन से सेवा का परचम लहराने की बात कही ।नूतन वर्ष में लगभग 17 नये समाजसेवी ग्रुप के सदस्य बने हैं आपने अतिथि द्वय के द्रारा की जारही समाज सेवा की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद साधुवाद दिया।
ग्रुप के सचिव अशोक ओरा ने ग्रुप द्वारा की लगातार की जारही सेवा गतिविधियों की सिलसिले वार जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमो की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथि द्वय यश जैन व ओस्तवाल ने ग्रुप के पदाधिकारी सहित भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत ग्रुप के अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल,सचिव अशोक औरा कोषाध्यक्ष जवाहरश्रीमाल सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शाल श्रीफल मोतियों की माला एवं दुपट्टे से किया।
अतिथियों ने ग्रुप में जुड़े नये दम्पति सदस्यों क्रमशः दिनेश पोखरना, पारसमल बरडीया, श्रीपाल कोचट्टा , विनोद लुणिया, प्रदीप सिसोदिया, हेमंत कुमार मेहता, पारस मल मेहता मांगीलाल चत्तर, अशोक कुमार धोखा,संजय गोधा, शिखर चंद जैन, नरेंद्र कोचट्टा, राजेन्द्र कुमार धारीवाल,यशवंत बाफना मेधनगर आदि को सपत्नीक ग्रुप की सदस्यता की शपथ दिलाई।
ग्रुप के दम्पति सदस्यों क्रमशः राकेश साधना मेहता, सुरेश मंजु रांका,सुभाष चंद्र-सुशीलाजी तलेसरा,अशोक कुमार-सुशीलाजी धोखा, डॉ. सुरेश कुमार-शशीजी मेहता आदि की वैवाहिक वर्षगांठ व ग्रुप के सदस्य क्रमशः श्रीपाल कोचट्टा, अभय कांठेड़,प्रदीप सिसोदिया,अशोक कुमार धोखा,रमेश चंद नांदेचा,आदि का जन्मदिन नये जोश के साथ मनाया। अतिथियों सहित ग्रुप के सभी दम्पति सदस्यों ने सामुहिक रूप मोतियों की माला व दुपट्टे से नवागत दम्पति सदस्यों, जन्मदिन सदस्यों व वैवाहिक वर्षगांठ को पहनाते हुए करतल ध्वनि के साथ मनाया।
इस अवसर पर लायन्स अध्यक्ष यश जैन के सौजन्य से लायन्स डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा लगभग 70 से भी अधिक दम्पति सदस्यों की निःशुल्क ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य कवि अभय कांठेड़ ने अपनी सुन्दर रचनाए प्रस्तुत की जिसे उपस्थित सदन ने करतल ध्वनि के साथ सराहा। अतिथियों ने ग्रुप के पर्दे के पिछे अपनी सेवाए देने वाले सदस्य पारसमल ओरा व सुशील जैन का माला व दुपट्टे से सम्मान किया।
कार्यक्रम का भक्ति भरे गीतों के साथ ग्रुप के उपाध्यक्ष महावीर डांगी ने किया व आभार ग्रुप के संचालक डॉ सुरेश मेहता ने माना। राष्ट्र गीत के बाद सामुहिक सहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पारसमल छाजेड ने दी।