जावरा प्रीमियर लीग सीजन-5 का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

  • JPL युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त मंच-यश जैन
  • खेल से विकसित होता है अनुशासन, नेतृत्व और व्यक्तित्व-राजकुमार हरण

जावरा (निप्र)। शहर के इक़बाल गंज मेला मैदान में जावरा प्रीमियर लीग (JPL) के 12 दिवसीय सीजन-5 का भव्य शुभारंभ उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर मैदान में खेल प्रेमियों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष यश जैन उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने की। विशेष अतिथि के रूप में हनु मेहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि यश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं तथा उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल समाज में एकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करता है।
अध्यक्षता करते हुए राजकुमार हरण ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, संघर्ष और टीम भावना का आधार है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं।
विशेष अतिथि हनु मेहरा ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिल यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर क्रिकेट क्लब के विजय चौहान, प्रदीप यादव, अंकित यादव, गोलू हंस, मनीष यादव, सुनील कासिम, राहुल, सुदेश चौहान, दीपक यादव, नितेश कंडारे, नितिन, कुलदीप यादव, गोलू ब्रावो, पुनीत चौहान, देवेंद्र यदुवंशी, कांतिलाल जी यादव, अर्जुन यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound