पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ मना

रतलाम 04 मई । भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मे मिली प्रचंड जीत का विजय उत्सव सोमवार शाम रतलाम में धूमधाम से मनाया। भाजपा कार्यालय पर पहले भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे एक दूसरे का मुँह मीठा कराया गया और उसके बाद जोरदार आतिषबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का निशान बनाते हुए हर्ष व्यक्त किया। लड्डू के साथ कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर हर्ष व्यक्त किया।
विजय उत्सव मे महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी , जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला पदाधिकारी प्रहलाद राठौर, सोनू यादव, क्रांति जोशी, अनिता कटारिया, जुबीन जैन, राजेन्द्र पाटीदार, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, अरुण त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार, सोना षर्मा, मयूर पुरोहित, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, जिला संयोजक निलेश राव, सोशल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound