“सेवा, श्रद्धा और सद्भाव का संगम—सुभाष डूंगरवाल के जन्मोत्सव पर उमड़ा स्नेह”

  • “ऐसे सेवा-समर्पित व्यक्तित्व का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा है” – अशोक चोपड़ा
  • “सभी संस्थाओं और सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन सफल एवं सार्थक बना” – राजकुमार हरण

जावरा (नि.प्र.)। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जैन सोशल ग्रुप मेन एवं सर्राफा एसोसिएशन जावरा के संयुक्त तत्वावधान में हंसमुख, मिलनसार एवं जीव दया प्रेमी सुभाष डूंगरवाल का 72वा जन्मोत्सव दादावाड़ी रोड स्थित जीव दया सोसायटी परिसर में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं का सुंदर संगम देखने को मिला, वहीं महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता की सेवा के साथ हुआ, जहां उपस्थितजनों ने हरा चारा एवं ताज़ी सब्जियां खिलाकर पुण्य अर्जित किया। इसके पश्चात सुभाष डूंगरवाल का पुष्पमालाओं, मोतियों की माला एवं शाल ओढ़ाकर भावभीना सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सुभाष डूंगरवाल जैसे व्यक्तित्व समाज में सेवा, सद्भाव और जीव दया के प्रतीक हैं। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर केवल जन्मोत्सव नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम में श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के सचिव राजकुमार हरण ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थितजनों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं गरिमामय बना। उन्होंने विशेष रूप से डूंगरवाल परिवार के सेवा भाव एवं आतिथ्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन पुखराज पटवा द्वारा किया गया। अंत में डूंगरवाल परिवार द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था कर सभी का आत्मीय सत्कार किया गया।
जन्मोत्सव के अवसर पर समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश कोठारी, अशोक चोपड़ा, राजकुमार हरण, पुखराज पटवा, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, पंकज धाड़ीवाल, अशोक लुक्कड़, नेमीचंद लोढ़ा, राहुल चपडोद, अशोक डूंगरवाल, कनेश मेहता, राजकुमार जैन, प्रदीप सेठिया, प्रकाश चन्द पामेचा, राजेन्द्र कोचर, वीरेन्द्र सेठिया, शिवकुमार सेठिया, राजू सेठिया, ओम मांदलिया, कमल सर्राफा, जम्बू कुमार जैन, राजेश जैन, विमल सिसोदिया, प्रदीप सिसोदिया, मुकेश चौहान, आकर्ष जैन, पप्पू शर्मा, अशोक झामर, रोहित चोरड़िया, शांतिलाल डांगी, दिनेश धाकड़, अनिल नान्देचा, पिंटू सोनी, शरद डूंगरवाल, प्रतीक डूंगरवाल, सिद्धार्थ डूंगरवाल , विधान डूंगरवाल मंजू हरण, रंजना झामर, मीना काँसवा संगीता निमजा, पूजा धड़ीवाल, कविता डूंगरवाल प्रियंका डूंगरवाल, रिद्धि जैन लीशा निमजा ओजस्वी धड़ीवाल इशिका सकलेचा दिव्या निमजा,आर्यन निमजा अविश डूंगरवाल सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound