भीमराव अंबेडकर के जन्म उत्सव पर कैलेंडर का विमोचन किया

रतलाम। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 130 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति की ओर से आकर्षक 12 पेज कैलेंडर का विमोचन पूर्व गृहमंत्री व समिति के संरक्षक हिम्मत कोठारी के आतिथ्य में किया गया।
उल्लेखनीय है कि देश में प्रभावित कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेशानुसार लॉकडाउन का पालन करने के उद्देश्य को लेकर आज हिम्मत कोठारी के निवास पहुंच कर जिला अध्यक्ष बी. एल. हरोड़, आर.सी. चौहान, परामर्शदाता एडवोकेट एस.एल. ग्वालियरी, महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष तारामती चौहान, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष महेंद्र गादिया, यासीन मंसूरी सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में कैलेंडर का विमोचन किया गया। हिम्मत कोठारी द्वारा समिति के निरंतर प्रयास की सराहना करते हुए बाबा साहब के जन्म उत्सव की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Play sound