श्री माहेश्वरी भवन में करीब 400 लोगो को कोरोना का टीका निशुल्क लगाया गया

रतलाम । श्री माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्री माहेश्वरी भवन कसारा बाजार पर कोरोना टीकाकरण केंद्र पर करीब 400 लोगो को कोरोना का टीका निशुल्क लगाया गया। केंद्र पर 88 वर्ष की महिला तथा विकलांग महिला ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण रविवार को भी इस केंद्र पर किया जाएगा। केंद्र पर टीकाकरण व्यवस्था में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा, डॉ बी.एल. तापड़िया, नरेंद्र बाहेती, द्वारकादास भंसाली, पवन सोमानी, माधव काकानी, गोपाल राठी, सुनील लाठी, नवलकिशोर राठी, महेश भंसाली, रतन धूत, द्वारका धूत, आदित्य डागा, प्रवीण सोनी आदि समाज जन उपस्थित रहे ।

Play sound