प्रेमी संस्था “कहना है ” के द्वारा नवोदित कलाकारों को मंच देने के उद्देशय से ओपन माइक का आयोजन किया गया

रतलाम। रतलाम नगर की कला प्रेमी संस्था “कहना है ” के द्वारा नगर के नवोदित कलाकारों को मंच देने के उद्देशय से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ओपन माइक का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न विधाओं में कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी श्रोताओं के मन को भाव विभोर कर दिया। इस समग्र कार्यक्रम का संचालन असीम पंड्या , विशाल रेकवार और देव सिंह देवड़ा ने किया।ओपन माइक में कराओके सिंगर आशीष चौहान, देवेंद्र कुमार राजेश तिवारी, नरेन्द्र शेखावत, गोपिका बैरागी आदि ने याद आ रहा है तेरा प्यार… मेरे ख्यालों की मालिका…सैंयारा तू तो बदला नहीं है (पिता को समप्रित) सहित विभिन्न प्रस्तुतियाँ सुमधुर आवाज़ में दी, जिस पर उपस्थित समस्त श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अज्ञात आशु ने वीर रस, योगिता पवार, हेमंत सिंह एवं राजनंदिनी ने कविता पाठ किया ।
राष्ट्रीय कवि डॉ चंचल सिंह चौहान ने देश विदेश की समस्याओं पर आधारित विषयों पर हास्य रस के साथ कविता पाठ कर सबको मंत्रमुग्ध किया। लाइव बैंड म्यूज़िक के साथ चीकू कुमार, सानिध्य पवार, सम्यक जैन एवं शैली चंदेले ऊर्जावान प्रस्तुतियां दी।लिटिल मास्टर परम सिसोदिया (दिव्यांग) ने अपनी सुमधुर आवाज से सभी के दिलों को जीत लिया। जाहिद शाह ने स्टैंड अप कॉमेडी और अंजनी कुमार पांडे ने आइना एवं डिंपल यादव ने स्टोरी टेलिंग के माध्यम से अपने विचार कहे। देर रात तक चले आयोजन में सभी प्रतिभागियों को कहना है संस्था द्वारा मेडल के साथ सम्मानित भी किया गया। कहना है के संस्थापक असीम पंड्या के द्वारा विगत आठ वर्षों से इसी तरह रतलाम की प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य किया जा रहा है।
इस मौक़े पर संगीतकार गगन दलवी, प्रसिद्ध भजन गायक प्रसन्न परसाई सहित महिमा पितलिया, हितेश बिलवानिया, जितेंद्र शर्मा, संजय गिरी गोस्वामी, भावेश राजपूत, कवि श्याम सुंदर भाटी, विशाल वर्मा, दीपक राठौड़, किशु भाटिया, इन्फ्लूएंसर हर्शी बुरा, हैप्पी श्रीवास्तव सहीत जाने माने कलाकार उपस्थित रहे। आभार विपिन पोरवाल, प्रतिक पोरवाल एवं नवीन धारवा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound