मवेशियों के 2 तबेलों को हटाया, 35 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त


रतलाम । रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थय विभाग अमले द्वारा 7 मई को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्य के साथ ही रत्नेश्वर रोड पर लाल गुर्जर व हमदेश प्रेस के पीछे याकुब-यासीन के अवैध रूप से संचालित तबेले को हटाया गया। नगर निगम के स्वास्थय अमले द्वारा विरियाखेड़ी, पुलिस लाईन, राजेश्वर कॉलोनी, तेजा नगर व उंकाला रोड नाले की सफाई, वार्ड 6 में विषेश सफाई, वार्ड 11 डोंगरे नगर में सफाई, जूनी कलाल सेरी व हरमाला रोड की नालियों की सफाई का कार्य करवाया गया वहीं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से 35 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की गई। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 22 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।समाचार/ज.सं.वि./हेमन्त/7.5.2026/नगर पालिक निगम, रतलाम.