- भाजपा की जिला कामकाजी बैठक सम्पन्न
- जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी


रतलाम 08 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी की जिला कामकाजी बैठक शुक्रवार को उजाला पैलेस मे सम्पन्न हुई। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विचार विमष किया गया। संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे भाजपा की जीत के कई अर्थ है। भाजपा कोई राजनैतिक पार्टी नहीं है, अपितु वैचारिक आंदोलन है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे इसे सर्वव्यापी और सर्वस्र्पषी बना दिया है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। उन्होने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आह्वान किया।
जिला बैठक के आरंभ मे भाजपा के पितृ पुरुष डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि आगामी 22 व 23 मई को जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होगा। पार्टी स्तर पर इसे सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न सत्रों मे पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग विषय पर मार्गदर्शन देगे। श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडलों मे मासिक बैठक मे सम्पन्न हो गई है। प्रति माह 07 से 10 तारीख के बीच जिला बैठक भी होगी।
संभाग प्रभारी श्री आर्य ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए भाजपा बूथ, शक्ति केन्द्र, मंडल और जिला स्तर के साथ प्रदेश स्तर तक नियमित बैठके करने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की विचारधारा को और विस्तारित करने के लिए हो रहा है। इसमें शामिल होकर पार्टी नेता सर्वव्यापी और सर्वस्र्पषी की कार्य प्रणाली को अमल मे लाये और भाजपा को जन जन की आवाज बनाये। उन्होने पार्टी के विभिन्न कार्यो की विस्तार से चर्चा की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री महेश सोनी द्वारा किया गया। बैठक मे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।