

रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम में दिनांक 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन शतकवीर रक्तदाता अश्विनी शर्मा की स्मृति में मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन रतलाम द्वारा किया गया।
इस रक्तदान शिविर में सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर द्वारा थैलेसीमिया दिवस पर शपथ दिलवाई गई इस शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ चंद्र प्रताप राठौर द्वारा थैलेसीमिया की जागरूकता के बारे में बताया गया मुख्य रूप से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन , सचिव निखिल मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आज के आयोजन में मुख्य रूप से अविनाश पोरवाल , गोपाल चौहान ,चिंटू शर्मा , राकेश मालवीय उपस्थित रहे । शिविर में नारी शक्ति द्वारा मुख्य रूप से बढ़ चढ़कर भाग लिया गया एसोसिएशन के सदस्य शिखा शर्मा, मधु बैरागी , दिनेश राठौर, सुरेंद्र सिंह पवार ने भी रक्तदान किया । शिविर में कुल 31 यूनिट ब्लड इकठ्ठा किया गया। आभार रक्त बैंक के कमलेश यादव ने प्रकट किया।